Breaking
13 Nov 2026, Fri

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार द्वारा किसानों को 1 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि बांटी जाएगी

फतेहाबाद
हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी  है।  सरकार द्वारा किसानों को 1 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि बांटी जाएगी। किसानों को फसलों की अवशेष और पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा ये जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। फतेहाबाद DC ने जागरुकता वाहन को किसानों के जाकर जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें :  मिडिल ईस्ट तनाव से कीमती धातुओं में उछाल, सोना 1.70 लाख के पास, चांदी 3 लाख की ओर

इस जागरुकता वाहन द्वारा किसानों को गांव-गांव जाकर जागरुक किया जाएगा। वहीं रेड और येलो जोन से ग्रीन जोन में आने वाली ग्राम पंचायतों को 1 लाख और 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। DC ने किसानों से की अपील कि पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान दें। पराली न जलाकर उसका उचित प्रबंधन करें।

ये भी पढ़ें :  बेलगावी में उर्स जुलूस के दौरान बवाल, ‘आई लव मुहम्मद’ नारे पर पथराव

धान के अवशेष यानि पराली हर साल शासन और प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। किसान पराली न जलाएं इसके लिए सरकार और प्रशासन किसानों से अपील के साथ-साथ सख्ती भी बरत रहा है। मगर पराली का जलना बददस्तूर जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *