Breaking
11 Nov 2026, Wed

दर्दनाक Video : BJP नेता के पुत्र पर खेलने के दौरान चढ़ी कार, वीडियो CCTV में हुई कैद

 

बलरामपुर निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव मंगलवार को अपनी बहन व जीजा के घर शहर के गोधनपुर स्थित वसुंधरा कॉलोनी में पत्नी व 6 वर्षीय बेटे स्वतंत्र सिंहदेव उर्फ शुभ के साथ घूमने आए थे।

 

रात करीब 10 बजे वे घर लौटने की तैयारी में थे। इस दौरान उनका बेटा स्वतंत्र सिंहदेव बहन के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार उसे कुचलते हुए निकल गई। यह देख धीरज सिंहदेव व अन्य दौड़कर वहां पहुंचे। बच्चे के पेट पर कार चढ़ गई थी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिर उसे तत्काल संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद भाजपा नेता पुत्र को लेकर बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें :  ब्लू वॉटर में डूबे आदिल की तलाश जारी, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

 

यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई। इस दौरान कॉलोनी वासी व भाजपा नेता के जीजा वहां पहुंचे। फिर सभी ने युवक की जमकर धुनाई की। फिर उन्होंने युवक को गांधीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। भाजपा नेता धीरज सिंह देव के जीजा अभिषेक सिंह वसुंधरा कॉलोनी के अध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ें :  राखी के धागों में सजा स्नेह और संस्कार, एजुकेशन पावर पब्लिक स्कूल में गूंजा भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश

 

देखें दिल दहलाने वाला वीडियो-

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *