Breaking
27 Nov 2026, Fri

बिरयानी की ख़ातिर मर्डर…ज़्यादा लगी भूख, तो दोस्त ने खा ली बिरयानी..गुस्साये दोस्त ने मार मारकर जान ले ली

अंजलि सिंह, अंबिकापुर

 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने अपने मित्र की बिरयानी को लेकर हत्या कर दी, दोनों की दोस्ती गहरी थी। दोनों साथ में रहते थे, साथ में खाते पीते थे।

 

पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन मृतक जगदीश सारथी मजदूरी का काम जल्द खत्म कर कमरे पर लौट आया। आते वक्त वो अपने साथ बिरयानी भी लाया। दूसरा दोस्त अमरेश एक्का जबतक आता उसने अकेले ही बिरयानी खाकर खत्म कर दी।

 

दूसरा दोस्त शराब लेकर घर लौटा तो देखा कि उसका दोस्त बिरयानी खाकर लेटा है। इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। वाद विवाद के बीच दोनों में हाथापाई शुरु हो गई। इसी बीच अमरेश एक्का ने अपने दोस्त जगदीश सारथी पर जानलेवा हमला कर दिय । हमले में सारथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। दोस्त के जख्मी होते ही आरोपी डर गया। उसने तुरंत उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

 

 

युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त पल्लेदारी का काम करते थे। दोनों एक साथ श्रीगढ़ में किराए का मकान लेकर साथ रहे। वारदात वाले दिन आरोपी ने सारथी से कहा कि वो शराब लेकर वापस आ रहा है वो उसका इंतजार करे। जब वो आ जाएगा तो दोनों साथ बैठकर बिरयानी खाएंगे। आरोपी के जाते ही भूखा दोस्त सारथी बिरयानी खाने लगा। भूख ज्यादा होने के चलते उसने दोस्त के हिस्से की भी बिरयानी खत्म कर दी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ हौ आरोपी अमरेश ने सारथी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 

इस घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर अमोलक सिंह ने बताया कि ‘दोनों दोस्त पल्लेदारी का काम करते थे. दोनों एक साथ श्रीगढ़ में किराए का मकान लेकर साथ रहे। वारदात वाले दिन आरोपी ने सारथी से कहा कि वो शराब लेकर वापस आ रहा है वो उसका इंतजार करे। जब वो आ जाएगा तो दोनों साथ बैठकर बिरयानी खाएंगे। आरोपी के जाते ही भूखा दोस्त सारथी बिरयानी खाने लगा। भूख ज्यादा होने के चलते उसने दोस्त के हिस्से की भी बिरयानी खत्म कर दी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी अमरेश ने सारथी पर जानलेवा हमला कर दिया आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।’

 

Share
ये भी पढ़ें :  बस्तर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तिरुपति-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन जनवरी तक रहेगी जारी

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *