Breaking
29 Nov 2026, Sun

नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी

सुकमा

कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक बुधरा को धारदार हथियार से गला रेतकर मारने के बाद उसके शव को गांव के नजदीक फेंक दिया है। तो वहीं दूसरे ग्रामीण कोम्माराम गंगा को फांसी के फंदे से लटका दिया है। हालांकि मौके से किसी भी तरह का कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है। पुलिस दोनो मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला कोंटा के मेहता पंचायत के आश्रित गांव गंगराजपाड़ का है, दो दिन पहले इस गांव के रहने वाले युवक बुधरा को नक्सलियों ने घर से उठा लिया था। जिसके बाद उसे गांव के पास के ही जंगल में लेजाकर धारदार हथियार से वारकर मार डाला। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव को गांव के ही जंगल में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गुरुवार की देर शाम पुलिस को दी गई। दूसरा मामला सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा के आमापेंटा का है। इस गांव के कोम्माराम गंगा उम्र 55 वर्ष का शव आज शुक्रवार सुबह जंगल मे फंदे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सादे कपड़े में पहुंचे नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर इसे मौत की सजा दी है।

ये भी पढ़ें :  सरगुजा में सड़क हादसे में 4 की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि हमें खबर मिली है कि नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या की है, दूसरे ग्रामीण का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। आशंका है कि उसने आत्महत्या किया है। फिलहाल नक्सकियों ने इस दोनो वारदाता को अंजाम दिया है या नहीं इसकी हम जांच कर रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *