Breaking
25 Nov 2026, Wed

एक्शन में सीएम सैनी: हरियाणा में दिवाली के बाद होंगे ये बड़े बदलाव, जल्द ही एक्शन ले सकती है सरकार

हरियाणा
हरियाणा में दिवाली के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गड़बड़ करने वाले अधिकारियों पर सैनी सरकार जल्द ही एक्शन ले सकती है। इसकी शुरुआत जिलों के एसपी और डीसी के ट्रांसफर से होगी। हालांकि अभी सरकार की ओर से इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें :  भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर बोले मार्को रूबियो, रिश्तों को बताया “वैश्विक सहयोग का आधार”

जानकारी के मुताबिक नायब सैनी ऐसे अधिकारियों की लिस्ट तैयार करा रहे हैं, जिनके बारे में विधानसभा चुनावों के दौरान शिकायत मिली थी और जिन पर चुनाव में दूसरे दलों के नेताओं को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे। खबरों की मानें, तो विधायकों और जिलाध्यक्षों ने सैनी सरकार को ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की एक-एक रिपोर्ट दे दी है। इनमें कई जिलों के डीसी, एसपी, एसडीएम और डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल है। जिनका ट्रांसफर सैनी सरकार जल्द सकती है। वहीं 31 अक्टूबर को ही मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद भी रिटायर्ड हो रहे हैं। ऐसे में उनके जाने के बाद अफसरशाही में बदलाव होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :  न्यू ईयर पर बड़ी राहत: दिल्ली-NCR में इस गैस कंपनी ने घटाईं PNG की कीमतें

बता दें कि प्रदेश में 5 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर प्रदेश में तीसरी बार अपनी सरकार बना ली है। वहीं कांग्रेस 37 विधानसभा सीटों पर सिमट कर रह गई है। हालांकि इसके बाद भी कुछ अधिकारियों पर चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप लगे है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *