रतन टाटा ने अमिताभ से कुछ पैसे उधार मांगे थे

मुंबई,

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया है कि दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने फोनकॉल करने के लिये उनसे कुछ पैसे उधार मांगे थे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में हाल ही में फराह खान और बोमन ईरानी प्रतियोगी बनकर आए थे।

एपिसोड के दौरान अमिताभ ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा से जुड़ा एक किस्सा बताया। उन्होंने रतन टाटा की जमकर तारीफ की। अमिताभ ने कहा,क्या आदमी थे, मैं बता नहीं सकता। बहुत ही सिंपल आदमी थे। एक बार हुआ ये कि हम दोनों एक ही जहाज में जा रहे थे लंदन। फाइनली एयरपोर्ट पर लैंड किए. अब जो लोग उनको लेने आए थे वह चले गए होंगे और दिखे नहीं उन्हें।

ये भी पढ़ें :  ChatGPT 80s AI Photo Trend का क्रेज, लेकिन इसकी कीमत कौन चुका रहा? पर्यावरण से प्राइवेसी तक बड़ा सवाल

अमिताभ ने बताया,रतन टाटा फोन बूथ गए कॉल करने के लिए. मैं भी उधर बाहर ही खड़ा था। थोड़ी देर बाद वह आए और कहा, अमिताभ, क्या मैं आपसे कुछ पैसे उधार ले सकता हूं। मेरे पास फोनकॉल करने के लिए पैसे नहीं है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment