Breaking
26 Nov 2026, Thu

सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में की गोवर्धन पूजा

भोपाल

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की.  गोवर्धन पूजा के  मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की. मध्य प्रदेश सरकार पुरातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने के लिए लगातर प्रयास कर रही है. इसी के तहत मोहन सरकार ने  पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें :  भोपाल के कोलार में खाली प्लाट के पानी में मिले मानव अंग, हत्या का बड़ा खुलासा

वहीं आज सीएम ग्वालियर में आदर्श गौशाला में गोवर्धन पूजा करेंगे. हालांकि इससे पहले 1 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा की.

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि गाय परमात्मा के समान है. यह हमें जीना सिखाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 'उज्जैन में 5 हजार, इंदौर में 10 हजार, भोपाल में 10 हजार और ग्वालियर में 9 हजार क्षमता की गौशालाएं निर्मित हो रही हैं.

ये भी पढ़ें :  जल गंगा संवर्धन के तहत गंगा दशमी पर्व पर 25 मई को होंगे पूरे प्रदेश में कार्यक्रम

बता दें कि राजधानी भोपाल में मंत्री और जनप्रतिनिधि विभिन्न स्थानों पर गौशाला में गोवर्धन पूजा की. दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरे मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *