Breaking
19 Nov 2026, Thu

महाकुंभ में गैर हिन्दुओं को दुकान नहीं देने का पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किया समर्थन

कवर्धा

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने प्रयागराज महाकुंभ में गैर हिन्दुओं को दुकान नहीं दिए जाने के अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद की मांग बहुत अच्छी है, अति उत्तम है. जब राम से तुम्हारा कोई काम नहीं है, तो राम के काम से क्या काम है.

ये भी पढ़ें :  मस्तूरी एसडीएम सिन्हा होंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन के एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात रविवार को मीडिया से चर्चा में कही. हनुमान कथा वाचन के लिए शहर पहुंचे शास्त्री का हैलीपेड पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. हैलीपेड से वे राम्हेपुर रवाना हो गए, जहां बाली जी मंदिर के भूमि पूजन किया.

कथा वाचक ने हैलीपेड पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अब जिनको सनातन धर्म के सामान विक्रय करेंगे, वो लोग नाश ही करेंगे, कुछ जगह थूक कांड मिले, फलों में गंदगी फैलाए. हम नहीं कहते कोई भी हो सकते हैं, इसलिए महाकुम्भ मेले में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए. राम को मानते ही नहीं, तो मेरे आंगना में तुम्हारा क्या काम है.

ये भी पढ़ें :  मोहन सरकार ने महिलाओं के हित में बड़ा कदम उठाया, सिविल सेवाओं में अब 33 के बजाय 35 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे

उन्होंने कहा कि वहां त्रिवेणी है, संगम है, महाकुंभ है, संतों का दर्शन है, कथा से लेना-देना है. तुम्हें सनातन से लेना-देना नहीं. जिन्हें सनातन संस्कृति का ज्ञान हो, हिन्दू के देवी-देवताओं के बारे में पता हो, पूजन पध्दति के पूजन के समानों के बारे में पता हो, वैसे लोगों को ही कार्य दिया जाए.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *