अगले दो महीने में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के साथ ही भाजपा में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी शुरू

नई दिल्ली
अगले दो महीने में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के साथ ही भाजपा में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत भाजपा और संघ के बीच समन्वय भी और तेज होगा। इसके तहत केंद्र और राज्यों में संगठन में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  Breaking : TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने साधा CM योगी पर निशाना...एनकाउंटर के बाद सांसद ने इस अंदाज़ में दिया CM को लेकर बयान

कई संगठन मंत्रियों के बदलेंगे राज्य
आरएसएस से आने वाले कई संगठन मंत्रियों के राज्य बदले जाने की संभावना है। वहीं, कई नए संगठन मंत्रियों को भेजे जाने पर दोनों संगठनों के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, दिसंबर के मध्य में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आरएसएस और भाजपा के बीच सर्वसम्मति बनाने की कोशिश शुरू होगी।

ये भी पढ़ें :  ओसामा शहाब और उनकी पत्नी हिना शहाब ने आज आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की

कब होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव?
आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि अभी तक इस मुद्दे पर बातचीत शुरू नहीं हुई है। भाजपा का सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद राज्यों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आधे से अधिक राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment