Breaking
20 Nov 2026, Fri

‘विदेश में देश की छवि खराब कर रहे हैं राहुल गांधी, ऐसा करना देशद्रोह’- शिवराज सिंह चौहान

भोपाल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विदेश में भारत देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनका यह कार्य देशद्रोह जैसा अपराध है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कोई भी देशभक्त विदेश में जाकर अपने देश की छवि खराब नहीं कर सकता है। देश में तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की लगातार पराजय के कारण गांधी कुंठित हो गए हैं और अमरीका में जाकर अपनी कुंठा निकाल रहे हैं।

विदेश में देश की छवि खराब करना, देशद्रोह जैसा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जी, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता है। संघ के स्वयंसेवक (RSS) अपना हर एक पल देश को समर्पित कर देश का निर्माण करते हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लगातार तीसरी बार हारने के बाद कुंठित हो गए हैं। राहुल गांधी नेताप्रतिपक्ष है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि देश के बाहर, देश की छवि खराब करना, देशद्रोह जैसा अपराध है।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी का बड़ा प्लान: मेरठ, कानपुर और मथुरा का विकास अब चुनिंदा शहरों के मॉडल पर

राहुल गांधी भारत से नहीं जुड़ पाए केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकालकर भी राहुल गांधी भारत से जुड़ नहीं सके। पीएम नरेंद्र मोदी से सभी प्यार करते हैं। इसलिए वह लगातार तीसरी बार लोगों ने उन पर विश्वास दिखाया है।

चीन के ब्रांड एंबेसडर है राहुल गांधी- वीडी शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी चीन के ब्रांड एंबेसडर और दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हैं। सबसे बड़ी बात तो आज के समय में हमारा सौभाग्य है कि दुनिया हमसे, हमारे नेतृत्व से अपेक्षा कर रही है। दुनिया को भारत से विश्व शांति उम्मीद है। इस समय भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रूस और यूक्रेन युद्ध में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुनिया के बाकी देशों के लोग शांति की अपील कर रहे हैं। ऐसे समय में भारत के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विदेश में जाकर भारत को बदनाम करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्व तो है ही साथ ही यह भारत का भी अपमान है।

ये भी पढ़ें :  1 मई से ATM के हर ट्रांजैक्शन पर देना होगा इतना चार्ज, पैसे निकालना होगा महंगा

भारत को बदनाम करने कोशिश उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी पहली बार जब भी विदेश जाते हैं तो किसी न किसी रूप में भारत को बदनाम करने का कोशिश करते हैं। यह कांग्रेस के खून में है, गांधी परिवार के खून में भारत के खिलाफ जो जींस है वह जागृत हो जाते हैं। जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं भारत को बदनाम करते हैं। चीन की हमेशा तारीफ करते हैं। इससे लगता है कि चीन के ब्रांड एंबेसडर राहुल गांधी ही हैं। जैसे पाकिस्तान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिग्विजय सिंह भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें :  सीएम आतिशी ने इन नेताओं को आप में शामिल करते हुए कहा- किराड़ी विधानसभा के कई नेता आप ज्वाइन कर रहे हैं

राहुल गांधी ने टेक्सास में क्या कहा ? इन दिनों राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने आरएसएस की जो आलोचना की है, उसपर बवाल हुआ है। राहुल गांधी ने कहा, '' आरएसएस भारत को केवल एक विचार की तरह देखता है। संघ की विचारधारा संकुचित और एकपक्षीय है.'' उन्होंने कहा कि भारत बहुत सारे विचारों से मिलकर बना है. यहां हर एक को सपने देखने की इजाजत मिलनी चाहिए. ये देखे बगैर कि वो किस धर्म का है किस रंग का है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *