Breaking
24 Nov 2026, Tue

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ

भोपाल

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मध्यप्रदेश ट्राइवल अफेयर्स एण्ड शड्यूल कॉस्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (एमपीटीएएएस) पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त, सौरभ सुमन ने नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए है।

ये भी पढ़ें :  ज्यादा बात करनी है तो बाहर जाइए… लोकसभा में शोर पर भड़के ओम बिरला, सांसदों को सख्त चेतावनी

आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सुमन ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वह अपने जिले की संबंधित संस्थाओं को नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की विधिवत सूचना दे और पात्र विधार्थियों के आवेदन पत्र भरवाना सुनिश्चित करें।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *