Breaking
24 Nov 2026, Tue

इगा स्वियातेक की हार से आर्यना सबालेंका का साल के आखिर में नंबर एक पर रहना तय

रियाद
इगा स्वियातेक की डब्ल्यूटीए फाइनल में हार से आर्यना सबालेंका का पहली बार महिलाओं की रैंकिंग में साल के आखिर में नंबर एक पर रहना सुनिश्चित हो गया।

कोको गॉफ की स्वियातेक पर 6-3, 6-4 से जीत से यह तय हो गया कि बेलारूस की 26 वर्षीय खिलाड़ी सबालेंका वर्ष 2024 के आखिर में महिलाओं के रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज रहेगी।

ये भी पढ़ें :  पृथ्वी शॉ का छलका दर्द- संघर्ष के दिनों में किसी बड़े क्रिकेटर ने मुझे कॉल तक नहीं किया

सबालेंका ने पिछले साल सितंबर में स्वियातेक को पीछे छोड़कर कुछ समय के लिए विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। स्वियातेक हालांकि डब्ल्यूटीए फाइनल जीत कर फिर से शीर्ष पर पहुंच गई थी।

डब्ल्यूटीए ने मंगलवार को यह भी घोषणा की कि कतेरीना सिनियाकोवा साल के अंत में युगल रैंकिंग में नंबर एक पर रहेंगी। चेक गणराज्य की यह खिलाड़ी इससे पहले 2018, 2021 और 2022 के आखिर में भी महिला युगल रैंकिंग में भी शीर्ष पर रही थी।

ये भी पढ़ें :  आईएलटी20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट 2024 छह अक्टूबर से, आईसीसी अकादमी ओवल 1 में खेले जाएंगे सभी मैच

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *