Breaking
23 Nov 2026, Mon

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम के चयन पर बहस छिड़ गई है. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाते हुए विशेषज्ञ स्पिनर की कमी को हार की बड़ी वजहों में से एक बताया है. उन्होंने खास तौर पर कुलदीप यादव और मानव सुथार को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर सवाल किया.

सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) को टैग करते हुए लिखा कि विदेशी मैदानों पर ऐसी पिचों पर विशेषज्ञ स्पिनर का होना जरूरी है, जो समय के साथ सपाट हो जाती हैं. उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर बताते हुए कहा कि टीम में एक ऐसे गेंदबाज की भी जरूरत है, जो मुख्य रूप से स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता हो.

ये भी पढ़ें :  त्रिकोणीय सीरीज : 10 साल बाद टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड को चुनौती देगा जिम्बाब्वे

सौरव गांगुली ने लिखा, 'इंडिया इस सीरीज में शानदार रहा है.. व्हाइट बॉल और अब रेड बॉल.. बैटिंग एप्लीकेशन सुपर लग रहा था.. लेकिन उन्हें समझना होगा कि घर से बाहर टेस्ट मैच जीतने के लिए एक असली स्पिनर ज़रूरी है. ऐसी पिचों पर, जो समय के साथ सपाट हो जाती हैं, आपको टेस्ट क्रिकेट में एक विशेषज्ञ स्पिनर खिलाना ही चाहिए. वॉशिंगटन ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं. कुलदीप या मानव सुथार कहां हैं?'
यह भी पढ़ें: 352 रन की बढ़त 'स्वाहा', पिच का बहाना कब तक… अपनी गलतियां कब देखेगा टीम मैनेजमेंट?

ये भी पढ़ें :  वनों में स्थित आस्था स्थलों को किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कुलदीप यादव को शुरुआत में 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में चुना गया था, लेकिन पहले मुकाबले से कुछ दिन पहले उनकी जगह गुरनूर बरार को टीम में शामिल कर लिया गया. मैनेजमेंट ने अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प रखने का फैसला किया. दूसरी ओर, मानव सुथार को पूरी सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली. वह घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उनके चयन नहीं होने पर भी सवाल उठे थे.

ये भी पढ़ें :  कोलकाता हादसे के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने दुर्गा पंडालों की सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

सौरव गांगुली ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ भी की. उन्होंने वेलिंगटन टेस्ट में टीम की बल्लेबाजी को शानदार बताया. भारत की पहली पारी में ओपनर केएल राहुल ने 136 और विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने 128 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने 720/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की थी.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *