Breaking
23 Nov 2026, Mon

पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह

नई दिल्ली
 मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान-ए के खिलाफ मिली 48 रनों की हार ने इंडिया-ए की राह में थोड़ा रोमांच जरूर पैदा कर दिया है, लेकिन टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं अभी भी बेहद मजबूत हैं। पाकिस्तान से मिले 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 265 रनों पर सिमट गई थी। आइए समझते हैं कि कप्तान तिलक वर्मा की टीम अब कैसे अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

ग्रुप-बी का समीकरण: यूएई को हराते ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का
टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में इंडिया ए ने अब तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं। पहले मैच में भारत ने नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से रौंदा था, जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी। वहीं, पाकिस्तान-ए की टीम लगातार दो मैच जीतकर इस ग्रुप से सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने वाली पहली टीम बन चुकी है।

ये भी पढ़ें :  दुर्ग में 53 हजार से अधिक संदिग्ध राशन कार्ड धारकों के नाम होंगे निरस्त, बड़ी जमीन मालिकों पर कार्रवाई

इंडिया ए के लिए सबसे राहत की बात यह है कि नेपाल के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत की बदौलत टीम का नेट रन रेट काफी शानदार है और वह फिलहाल ग्रुप-बी की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। भारतीय टीम को अपना तीसरा और आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला मंगलवार, 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया बिना किसी पेच के आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

ये भी पढ़ें :  भारत को लगा झटका, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हुए चोटिल, फाइनल मुकाबले में खेलना अब संशय में

यूएई के खिलाफ उतरने से पहले मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी बनी चिंता
हालांकि सेमीफाइनल की राह आसान दिख रही है, लेकिन यूएई के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले भारतीय टीम प्रबंधन को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की कमियों को दूर करना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा (70 रन) और कप्तान तिलक वर्मा (100 रन) को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आयुष बडोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

मध्यक्रम में कुमार कुशाग्र महज 2 रन ही बना सके, तो फिनिशर रिंकू सिंह 14 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यांश शेडगे भी 3 रन से आगे नहीं बढ़ पाए। निचले क्रम में शाहबाज अहमद ने जरूर 49 गेंदों में 56 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन वे अंत तक तिलक वर्मा का साथ नहीं निभा सके। बल्लेबाजी के अलावा, नेपाल के खिलाफ कहर बरपाने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा और प्रिंस यादव भी पाकिस्तान के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे। ऐसे में 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ होने वाले इस निर्णायक मुकाबले में इंडिया ए एक संपूर्ण और संतुलित प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में कदम रखना चाहेगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *