Breaking
23 Nov 2026, Mon

गोरखपुर में रोज 400 चालान का लक्ष्य, पीछे रहने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

गोरखपुर
 सड़क पर यातायात नियम तोड़ने वालों के साथ अब ट्रैफिक पुलिस को भी अपने काम का हिसाब देना होगा। यूपी के गोरखपुर में हर दिन कम से कम 400 वाहनों का चालान करना होगा। महीनेभर में यह संख्या 12 हजार तक पहुंचनी चाहिए। लक्ष्य से पीछे रहने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मुश्किल बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। यातायात निदेशालय ने साफ कर दिया है कि निर्धारित संख्या में चालान नहीं होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इसके लिए निदेशालय ने एसएसपी को पत्र भेजकर इंटरसेप्टर वाहनों का शत-प्रतिशत इस्तेमाल कराने का निर्देश दिया है। इस निर्देश की खूब चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें :  UP में 12 लोगों ने छोड़ा इस्लाम, लौटे हिंदू धर्म में; जलालुद्दीन पर धर्मांतरण का आरोप

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेशभर में इंटरसेप्टर वाहनों से कार्रवाई का लक्ष्य तय किया गया है। गोरखपुर को दो चारपहिया और चार दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन मिले हैं। निदेशालय के मानक के मुताबिक प्रत्येक चारपहिया इंटरसेप्टर से महीने में तीन हजार और दोहिया से 1500 चालान करने हैं। इस तरह कुल 12 चालान प्रतिमाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छह इंटरसेप्टर वाहनों के भरोसे चालान का हिसाब पूरा करना होगा।

ये नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
इंटरसेप्टर वाहनों से ओवरस्पीडिंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा रेडलाइट जंप करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट-बेल्ट कार चलाने और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों का चालान किया जाएगा। यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। इसका उद्देश्य सड़क पर नियम तोड़ने वाले चालकों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करना है।

ये भी पढ़ें :  रुपये में बढ़ा विदेशी व्यापार, रूस से तेल खरीद ने बदली तस्वीर

रैफिक पुलिस की बढ़ गई जिम्मेदारी
लक्ष्य तय होने से ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हर दिन औसतन 400 चालान करने होंगे। यही नहीं, अब सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ इंटरसेप्टर वाहनों की सक्रियता और उनसे होने वाली कार्रवाई भी निगरानी के दायरे में रहेगी।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार के औद्योगिक विजन को वैश्विक मंच देगा चौथा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026

एसओपी के मुताबिक इस्तेमाल करना होगा वाहन
यातायात निदेशालय ने एसएसपी को भेजे पत्र में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार इंटरसेप्टर वाहनों का शत-प्रतिशत इस्तेमाल सुनिश्चित कराने को कहा है। यानी वाहनों को सिर्फ खड़ा रखने या सामान्य गश्त तक सीमित नहीं रखना होगा। उनसे निर्धारित मानकों के मुताबिक लगातार कार्रवाई करनी होगी। निदेशालय की नजर चालान की संख्या पर भी रहेगी। निर्धारित लक्ष्य पूरा न होने पर इसकी जवाबदेही तय होगी और प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा सकती है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *