Breaking
15 Nov 2026, Sun

मध्‍य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए अभी से तीन हजार से ज्यादा बुकिंग कोर और बफर जोन के लिए हो चुकी

उमरिया
 दिसंबर साल का आखिरी महीना होने के साथ ही उल्लास और मौज-मस्ती का भी महीना होता है, जिसमें छुट्टियां मनाने लोग पर्यटन स्थलों पर जाते हैं। दिसंबर में एक लाख से ज्यादा पर्यटक प्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघ का दीदार करेंगे।
टाइगर रिजर्व में अभी तक 10812 जिप्सियों के परमिट बुक हो चुके हैं

प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में अभी तक 10812 जिप्सियों के परमिट बुक हो चुके हैं। एक जिप्सी में छह पर्यटक पार्क घूम सकते हैं और अभी तक की बुकिंग के हिसाब से प्रदेश के टाइगर रिजर्व में कुल 64 हजार 872 पर्यटक बाघ का दीदार करने पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें :  महाकाल मंदिर में 27 अक्टूबर से बदलेगा आरती का समय, संध्या आरती आधे घंटे पहले

दिसंबर का पूरा महीना बाकी है पार्कों में एक लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे

बुकिंग अभी जारी है और दिसंबर का पूरा महीना बाकी है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दिसंबर में प्रदेश के अलग -अलग पार्कों में एक लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे।

दिसंबर के लिए बुकिंग

प्रदेश के टाइगर रिजर्व में अगले दो महीनों तक पर्यटकों का प्रेशर बढ़ने वाला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अभी से पर्यटकों ने तेजी से बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए अभी से तीन हजार से ज्यादा बुकिंग कोर और बफर जोन के लिए हो चुकी है।

ये भी पढ़ें :  सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित

पर्यटक कितनी भारी संख्या में यहां आने वाले हैं

जनवरी के पहले पखवाड़े के लिए भी इसी तरह तेजी से बुकिंग हो रही है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पर्यटक कितनी भारी संख्या में यहां आने वाले हैं।

बफर में भी होगा सफर

दीपावाली की छुटि्टयों में पर्यटकों की भीड़ कुछ बढ़ी थी और इस दौरान भी जमकर पर्यटक पहुंचे। इसका लाभ छोटे स्तर पर कारोबार करने वाले स्थानीय व्यापारियों को भी मिला।

ये भी पढ़ें :  भारत में HMPV वायरस के दो मामले सामने आने के बाद मध्य प्रदेश सरकार वायरस को लेकर हुई अलर्ट

गेट से प्रवेश के लिए पर्यटक बुकिंग करा रहे हैं

बांधवगढ़ सहित प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के न सिर्फ कोर जोन के गेट से प्रवेश के लिए पर्यटक बुकिंग करा रहे हैं।

बफर जोन से प्रवेश के लिए भी भारी संख्या में बुकिंग हो रही है

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा का कहना है कि इस बार दिसंबर और जनवरी में पिछले साल से ज्यादा पर्यटकों के बांधवगढ़ पहुंचने की संभावना है। बफर जोन से प्रवेश के लिए भी भारी संख्या में पर्यटकों की बुकिंग हो रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *