Breaking
26 Nov 2026, Thu

सिंहस्थ में तैनात होंगे 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, पुलिस में आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के 26 हजार पद रिक्त

भोपाल

वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। यहां 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, लेकिन इसके साथ बड़ी चुनौती भी है। प्रदेश में पहले से ही पुलिस में आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के 26 हजार पद रिक्त हैं।

ये भी पढ़ें :  आतंकी हमले पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला मोहम्‍मद ओसाफ गिरफ्तार

ऐसे में सिंहस्थ के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को कैसे संभालेंगे, इस पर भी मंथन किया जा रहा है। इसके लिए आने वाले वर्षों में प्रतिवर्ष आरक्षकों की भर्ती करने की तैयारी है।

हालांकि, सिंहस्थ की दृष्टि से भर्ती के लिए वर्ष 2025 और 2026 का ही समय बचा है। कारण, 2027 में भर्ती शुरू होने के बाद भी यह पुलिसकर्मी नहीं मिल पाएंगे। वर्ष 2025 में लगभग सात हजार पदों के लिए पुलिस मुख्यालय ने भर्ती की तैयारी प्रारंभ कर दी है। लगभग इतने ही पदों पर भर्ती वर्ष 2026 में करने पर विचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें :  रूस में एमबीबीएस छात्रा की मौत, मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र से शव भारत लाने की अपील की

    बता दें कि प्रदेश में एक लाख 26 हजार स्वीकृत पुलिस बल है।
    यह आवश्यकता से आधा भी नहीं है। इसमें भी 26 हजार रिक्त हैं।
    प्रतिवर्ष तीन हजार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि प्रतिवर्ष भर्ती नहीं हो रही है।
    इस कारण इतने पद रिक्त हैं।

ये भी पढ़ें :  तकनीकी उद्यमिता में देश का प्रतिनिधित्व करने तैयार मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *