Breaking
23 Nov 2026, Mon

प्याज, टमाटर और आलू के दाम में आईसीएआर लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर मॉडल रेट तय करेगा- मंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्याज, टमाटर और आलू के दाम गिरते हैं तो किसान को नुकसान होता है, इसलिए आईसीएआर लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर मॉडल रेट तय करेगा। बाजार रेट से अंतर पर नुकसान केन्द्र और राज्य सरकार 50-50% वहन करेंगे। शिवराज महाराष्ट्र में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही।

ये भी पढ़ें :  सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय ने वक्फ कानून का समर्थन किया, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर फूल बरसाकर धन्यवाद दिया

 शिवराज ने कहा कि प्याज के एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाया गया है, एक्सपोर्ट शुल्क 40% से घटाकर 20% किया गया है। जिससे प्याज के दामों में वृद्धि हुई है। पाम ऑयल मलेशिया, इंडोनेशिया से जीरो पर्सेंट ड्यूटी पर आयात किए जाते थे, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 27.5% की गई है। ताकि किसान को सोयाबीन के ठीक दाम मिल सके।

ये भी पढ़ें :  दिव्यांग दोस्त को शिवराज ने भेंट की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, विदिशा में किया वादा निभाया

केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार को दी अनुमति, MSP पर सोयाबीन खरीदें
सोयाबीन की एमएसपी है 4892 रुपए, केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को अनुमति दी है कि, वह एमएसपी पर सोयाबीन खरीदें। सोयाबीन में नमी की सीमा को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें :  कन्नौद पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

एमपी के किसानों को भी होगा फायदा
केंद्रीय मंत्री के इस ऐलान के बाद मध्य प्रदेश के किसानों को भी राहत मिल गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *