Breaking
24 Nov 2026, Tue

रायगढ़ में राइस मिल में भीषण आग से मचा हड़कंप, लाखों का हुआ नुकसान

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राईस मिल में आग लगने की घटना घटित हुई। आग किन कारणों से लगी है वह स्पष्ट नहीं है, पर शाॅट सर्किट की संभावना जतायी जा रही है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

शहर के छातामुड़ा क्षेत्र में कृष्णा साॅल्वेंट नामक राईस मिल का संचालन किया जाता है। आज दोपहर एकाएक यहां आग लग गई। आग की लपटे व धुंआ दूर से देखा जा रहा था। इस दौरान यहां काम कर रहे कुछ वर्करों के बीच हड़कंप की स्थिति मच गई और घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।

ये भी पढ़ें :  संविदा चिकित्सा सेवा की बाध्यता से अनेक प्रतिभाशाली डॉक्टर पीजी करने दूसरे राज्यों का रुख करने को मजबूर

ऐसे में तत्काल मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को दमकल की मदद से बुझाने का प्रयास किया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि शाॅट सर्किट की वजह से आग लग गया।

ये भी पढ़ें :  अरुणाचल के ताकसिंग में भारत-चीन सीमा पर 3 बड़ी चुनौतियां, नक्शे से लेकर सड़कों तक सवाल

नुकसान का किया जाएगा आंकलन राईस मिल में आग फैल रही थी, लेकिन दमकल की टीम ने किसी तरह इसे बुझा लिया और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होना बताया जा रहा है। आग के कारण काफी कुछ यहां जल गया, जिसके नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

आवेदन अभी थाना नहीं आया इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी ने बताया कि नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया गया है। कृष्णा साॅल्वेंट के संचालक के द्वारा अभी लिखित में कोई आवेदन थाना में नहीं दिया गया है, लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा लिया गया है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *