Breaking
24 Nov 2026, Tue

‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ में शीतल देवी, अनमोल खर्ब, आयुष म्हात्रे चमके

नई दिल्ली.
पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता शीतल देवी को ‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ को साल का सर्वश्रेष्ठ पैरा खिलाड़ी जबकि घरेलू क्रिकेट में तेजी से उभरते आयुष म्हात्रे और युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
फिक्की मुख्यालय में शनिवार को यहां आयोजित समारोह में कई श्रेणियों में भारतीय खेलों में उत्कृष्टता का जश्न मनाया गया।

ये भी पढ़ें :  नीदरलैंड्स को हराने के बाद पसीने-पसीने हुआ पाकिस्तान, आखिरी ओवर में मिली मुश्किल से जीत

भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएफएस) नामित किया गया जबकि रग्बी इंडिया को सर्वश्रेष्ठ विकासात्मक कार्य का एनएसएफ पुरस्कार मिला। खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने इस पुरस्कार को लेने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार प्राचीन भारतीय खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए खो खो महासंघ द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की पहचान है।’’

ये भी पढ़ें :  रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच में टेस्ट से संन्यास लेना चाहते थे, क्या बीसीसीआई ने उन्हें संन्यास के लिए कहा था?

पूर्व भारतीय महिला बास्केटबॉल कप्तान रसप्रीत सिद्धू को खेलों में लंबे समय तक योगदान देने का व्यक्तिगत पुरस्कार मिला, जबकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष डॉ. आदिल सुमारिवाला को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला। तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ खेल प्रोत्साहन राज्य चुना गया, जबकि बिहार ने उभरते हुए खेल प्रोत्साहन राज्य का पुरस्कार जीता।

ये भी पढ़ें :  मोहसिन नकवी की मौजूदगी में होगा भारत-पाक मुकाबला, ICC से करेंगे अहम बातचीत

प्रो कबड्डी लीग में 10 वें सत्र  के चैंपियन पुणेरी पल्टन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल फ्रेंचाइजी नामित किया गया तथा ‘इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट’ ने सर्वश्रेष्ठ ‘हाई परफोरमेंस’ खेल केंद्र का पुरस्कार जीता। कॉर्पोरेट क्षेत्र में इंडियन ऑयल को सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट खेल विकास प्रोत्साहन (सार्वजनिक) का पुरस्कार दिया गया, जबकि जीएमआर स्पोर्ट्स को निजी क्षेत्र में यही सम्मान प्राप्त हुआ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *