Breaking
21 Nov 2026, Sat

देवरिया में हत्यारोपी वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देवरिया
उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी बदमाश को पुलिस ने शनिवार की सुबह एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने यहां बताया कि 07 नवम्बर को सुरौली क्षेत्र में एक युवक शुभम उर्फ निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार पांचों बदमाशों को भी पैर में गोली लगी थी और वे इस समय जेल में हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्या में वांछित एक आरोपी दीपक मिश्रा फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह वांछित बदमाश दीपक मिश्रा को एक सूचना के आधार पर सुरौली क्षेत्र के विशुनपुर मोड़ तिराहे के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जिसके पैर में गोली लगी है, उसकी स्थिति सामान्य है। उसके पास से अवैध शस्त्र आदि बरामद हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें :  दिवाली से पहले यूपी के 52 PCS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा, ग्रेड पे 6600 से बढ़कर 7600 रुपये

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *