Breaking
26 Nov 2026, Thu

टोक्यो स्थित घर पर मृत पाई गईं जापानी एक्ट्रेस मिहो नाकायमा

टोक्यो

जापानी एक्ट्रेस और सिंगर मिहो नाकायमा अपने टोक्यो स्थित घर पर मृत पाई गईं। वह 54 साल की थीं। नाकायमा को शुक्रवार को एक इवेंट में पहुंचना था और वो वहां नहीं जा पाईं। उसके बाद उन्हें उनके ही घर में बाथटब में मृत पाया गया। उनके किसी परिचित ने इस बारे में आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया और पैरामेडिक्स ने घटनास्थल पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

उनकी मौत के कारणों की अभी जांच चल रही है। नाकायमा को शुक्रवार को ओसाका में एक क्रिसमस पार्टी में परफॉर्म करना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। उनकी टीम ने उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके निधन की दुखद खबर की पुष्टि की और अचानक हुए नुकसान पर अपना सदमा और दुख व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें :  आ रहा iPhone 18 Pro, नया कैमरा और अपग्रेड्स के साथ होंगे कई बदलाव

मिहो नाकायमा की बाथटब में मौत
इसमें लिखा है, 'हमें उन सभी लोगों को, जिन्होंने हमेशा उनकी देखभाल की है और उन सभी फेंस को, जिन्होंने उनका समर्थन किया है, अचानक यह घोषणा करते हुए बेहद खेद है लेकिन यह घटना इतनी अचानक हुई कि हम भी हैरान और दुखी हैं। फिलहाल मौत के कारण और बाकी चीजों की जांच की जा रही है।'

ये भी पढ़ें :  जेनिफर लोपेज बैकग्राउंड डांसर संग लिपलॉक​ का वीडियो वायरल

'लव लेटर' फिल्म से फेमस
नाकायमा 1980 और 90 के दशक में बहुत फेमस थीं। हालांकि उन्हें 1995 की फिल्म 'लव लेटर' में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह 'टोक्यो वेदर' (1997) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। जापान के साकू में जन्मी नाकायमा ने 1985 के नाटक 'मैडो ओसावागासे शिमासु' से एक्टिंग की शुरुआत की, जिसने उन्हें जल्द ही स्टारडम तक पहुंचा दिया। उसी साल उन्होंने अपना पहला गाना 'सी' भी रिलीज किया। नाकायमा ने 'बी-बॉप हाई स्कूल' में काम किया और जापान में अपना एल्बम रिलीज किया।

ये भी पढ़ें :  शनि-चंद्रमा की युति से बनेगा विष योग, इन राशियों पर बढ़ेगा संकट

जापान में बेहद फेमस स्टार
अपने पूरे करियर के दौरान, नाकायमा जापान के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बन गईं, जिन्हें फिल्म, टेलीविजन और संगीत में उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना गया। 'लव लेटर' में उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें ब्लू रिबन अवार्ड्स और होची फिल्म अवार्ड्स दोनों में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिलाया, जबकि फिल्म ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी पुरस्कार जीता। नाकायमा के परिवार में बस उनका बेटा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *