Breaking
22 Nov 2026, Sun

सामान्य रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज़, 28 ट्रेनों में 4-4 जनरल कोच बढ़ा दिए

भोपाल

रेल प्रशासन द्वारा रेलवे सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलगाड़ियों में द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या में विस्तार किया गया है। इससे सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली 14 जोड़ी यानि 28 महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों में सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या अब अनिवार्य रूप से 04 कर दी गई हैं। जिन गाड़ियों में जनरल कोच लगे है उनमें:-

ये भी पढ़ें :  MP Police Recruitment 2026: पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर होगी भर्ती, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला

भोपाल मंडल सहित मध्य प्रदेश की इन ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई

    गाड़ी संख्या 19822/19821 कोटा-असारवा-कोटा एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 19813/19814 कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 19807/19808 कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 22192/22191 जबलपुर-इंदौर-जबलपुर ओवर नाइट एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 11464/11463 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस (वाया इटारसी),
    गाड़ी संख्या 11466/11465 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस (वाया कटनी मुड़वारा),
    गाड़ी संख्या 22181/22182 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 12192/12191 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 12121/12122 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर एमपी सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 11449/11450 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 12194/12193 जबलपुर-यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 12189/12190 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस,
    गाड़ी संख्या 12160/12159 जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता, 3 हजार सीटें,16 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर निर्णय बाकी

इन सभी गाड़ियों में 4 -4 जनरल कोच लगाने से साधारण श्रेणी के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *