Breaking
26 Nov 2026, Thu

ढाई वर्षों से गुमशुदा 22 वर्षीय युवती को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा पुणे से दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द

अनूपपुर

     पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले में गुम महिला एवं पुरूष की तलाश कर परिजनो को मिलवाये जाने हेतु सभी थानो में तत्परता पूर्वक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा विगत ढाई वर्षों से गुमशुदा 22 वर्षीय नवयुवती को दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द किया है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का करेंगे भूमिपूजन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

करीब ढाई वर्ष पूर्व दिनांक 02.02.2022 को सुमित्रा रौतेल पति सुखलाल रौतेल उम्र 50 साल निवासी बरबसपुर अनूपपुर के द्वारा उसकी 20 वर्षीय पुत्री कुमारी राखी रौतेल के गुम हो जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में गुम इंसान रिपोर्ट क्रमांक 103/22 पंजीबद्ध किया जाकर तलाश की जा रही थी

ये भी पढ़ें :  सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी आपकी प्रपोज्ड लेक सिटी?

टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल एवं आरक्षक पूर्णानन्द मिश्रा के द्वारा उक्त गुमशुदा नवयुवती राखी रौतेल को महाराष्ट्र राज्य के पुणे के नजदीक राजनगांव से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। ढाई वर्षों से लापता पुत्री को वापस परिवार से मिलाने के लिए परिवारजन ने पुलिस को आभार व्यक्त किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *