Breaking
24 Nov 2026, Tue

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों और नियुक्तियों की प्रगति की समीक्षा की

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आईपीएचएस मानकों के अनुरूप कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि नवीन स्वीकृत पदों के साथ रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुलभ बनाया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों और चिकित्सकीय व सहायक चिकित्सकीय पदों पर नियुक्तियों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

ये भी पढ़ें :  सिंचाई सुविधाओं का विस्तार ही प्रदेश के समग्र विकास का है आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नवीन जिला चिकित्सालयों में पदों की पूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माणाधीन कार्यों की सतत निगरानी और समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरुण राठी, एमडी एमपीबीडीसी डॉ. पंकज जैन, सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, पीआईयू और एमपीबीडीसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  उच्च न्यायालय की युगल पीठ ने की अंतर्राज्यीय वन्यजीव मांस तस्कर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *