Breaking
25 Nov 2026, Wed

छत्तीसगढ़-ओडिशा रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, दिसंबर में तीन दिन रद्द रहेगी यह ट्रेन

रायपुर 

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दिसंबर में रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसके चलते टिटलागढ़-बिलासपुर रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन तीन दिन रद्द रहेगी।

वहीं लंबी दूरी की हीराकुंड एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी। ऐसे में दिसंबर में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बृंदामल स्टेशन पर फ्लाईओवर लाइन को जोड़ने का काम किया जाना है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। रेलवे के इस तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

ये भी पढ़ें :  जगदलपुर : पर्यटन को बढ़ावा देने एवं होम-स्टे के विकास हेतु ईच्छुक आवेदकों से 7 अगस्त तक मंगाये गए आवेदन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 58213/58214 टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन 21, 24 और 26 दिसंबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। यानी इन तारीखों पर टिटलागढ़ से बिलासपुर और बिलासपुर से टिटलागढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरे साधनों का विकल्प तलाशना होगा।

हीराकुंड एक्सप्रेस भी चलेगी देरी से
पैसेंजर ट्रेन के अलावा लंबी दूरी की हीराकुंड एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 26 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से विशाखापत्तनम से रवाना होगी। इससे ट्रेन के रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर पहुंचने के समय पर भी असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे के तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में होने वाले बदलाव को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार और यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *