Breaking
24 Nov 2026, Tue

एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला

वाशिंगटन
 दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कंपनी ने अपने सह संस्थापक जेनसन हुआंग को महज 11 दिन बाद फिर से मुख्य अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इससे पहले चीनी महिला के साथ संबंध के खुलासे के बाद कंपनी के बोर्ड ने उन्हें हटा दिया था।

हुआंग की वापसी की खबर आते ही एनवीडिया के शेयरों में 30 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है और एक ही सत्र में कंपनी के बाजार मूल्य में 952 अरब डॉलर की ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ट्रंप और जे.डी वेंस के हस्तक्षेप से बनी बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक हुआंग की यह वापसी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के विशेष हस्तक्षेप के बाद संभव हुई है। ट्रंप ने खुद बोर्ड के सदस्यों से संपर्क किया और हुआंग के पक्ष में बात रखी।

ट्रंप का मानना है कि अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधी महत्वाकांक्षाओं और चीन के साथ आर्थिक प्रतिस्पर्धा में हुआंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

CNN के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि ट्रम्प को इस बात की चिंता थी कि हुआंग के जाने से शेयर बाजार और व्यापक अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :  भेंट-मुलाकात : सीएम भूपेश बघेल कल अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

अंत में उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि निवेशकों का भरोसा बनाए रखने और वैश्विक AI दौड़ में देश को एक अहम हस्ती खोने से बचाने के लिए एनवीडिया प्रमुख को वापस लाना जरूरी है।

यह फैसला उस स्थिति के बिल्कुल उलट है, जब कंपनी के बोर्ड ने सार्वजनिक रूप से हुआंग के आचरण को 'कंपनी की आचार संहिता, मानकों और सांस्कृतिक मानदंडों के विपरीत' बताया था।

वेंस ने व्हाइट हाउस के दबाव अभियान का नेतृत्व किया
ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस को बोर्ड के सदस्यों को मानने की जिम्मेदारी सौंपी। उपराष्ट्रपति प्रशासन के मुख्य प्रतिनिधि बन गए और उन्होंने सिलिकॉन वैली में अपने संपर्कों का इस्तेमाल करते हुए बोर्ड के सदस्यों को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मनाया।

सिलिकॉन वैली में काम कर चुके वेंस ने 72 घंटों तक सीधे हुआंग और बोर्ड के साथ समन्वय किया और बोर्ड को भरोसा दिलाया कि सरकार को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि CEO ने कुछ और भी गैर कानूनी किया है या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई खतरा पैदा किया है।

ये भी पढ़ें :  कांगो में इबोला को लेकर हंगामा, गलत जांच और गायब शवों पर भड़के लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कवायद में वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक और ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट भी शामिल रहे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच और नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर जे क्लेटन ने स्पष्ट किया कि हुआंग के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कोई गैर कानूनी सबूत नहीं मिला।

सोमवार को CNBC से बातचीत में ट्रंप ने अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी दखल बहुत महत्वपूर्ण थी और बोर्ड ने वही किया जो हम चाहते थे। हमारा एक बेहतरीन सितारा फिर से काम पर लौट आया है।'

क्या था पूरा विवाद और चीन से कनेक्शन?
11 दिन पहले एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग के आचरण को कंपनी की आचार संहिता के विपरीत बताते हुए उन्हें हटाया था। यह विवाद हुआंग के दो संबंधों से जुड़ा था। पहला अपनी ही एक अधीनस्थ कर्मचारी के साथ और दूसरा मेगास्पीड कंपनी की एग्जीक्यूटिव एलिस हुआंग के साथ।

अमेरिकी अधिकारियों को संदेह था कि एलिस के चीनी खुफिया एजेंसियों से संबंध हो सकते हैं और मेगास्पीड द्वारा खरीदी गई एनवीडिया चिप्स चीन तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें :  1 अप्रैल से PAN कार्ड नियमों में बदलाव: नाम mismatch होने पर बंद हो सकता है PAN, तुरंत करें ये कदम

हालांकि हुआंग की वापसी हो गई है, लेकिन अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 'मेगास्पीड' को अमेरिकी 'एंटिटी लिस्ट' में शामिल करने का फैसला किया है। वहीं, एनवीडिया का बोर्ड राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी अपनी आंतरिक जांच जारी रखेगा।

बाजार में रिकॉर्ड तेजी और आगे की चुनौती
हुआंग की वापसी का असर तुरंत दिखा। एनवीडिया के शेयरों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल आई। यह कंपनी के इतिहास में तीसरा सबसे अच्छा ट्रेडिंग दिन रहा और इससे कंपनी के मार्केट वैल्यू में 952 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

नैस्डैक कंपोजिट में 6.51% की तेजी आई। फोर्ब्स के अनुसार, हुआंग की संपत्ति लगभग 143 अरब डॉलर आंकी गई है, जिसमें एक ही दिन में 33 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

अब अगले गुरुवार को हुआंग सीनेट बैंकिंग कमिटी के सामने गवाही देंगे। इस दौरान उनके आचरण, चीन को लेकर एनवीडिया की रणनीति और प्रशासन के हस्तक्षेप जैसे मुद्दों पर सवाल उठने की संभावना है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *