Breaking
25 Nov 2026, Wed

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 फ़रवरी, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी और खोरपा में आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 11.45 बजे ग्राम चम्पारण पहुंचेंगे और वहां मंदिर पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य एवं चम्पेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे। इसके बाद भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर राम-वन-गमन परिपथ अंतर्गत भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना करेंगे। मुख्यमंत्री चम्पारण से दोपहर 12.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम तामासिवनी जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  सीएम भूपेश बघेल 29 मार्च को लखनऊ दौरे पर, पीसी को करेंगे संबोधित

वहां दोपहर 12.35 बजे से आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1.55 बजे तामासिवनी से ग्राम खोरपा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.45 बजे से आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4 बजे ग्राम खोरपा से ग्राम चण्डी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां शाम 4.10 बजे मंदिर पहुंचकर मां चण्डी के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम चण्डी से 4.20 बजे प्रस्थान कर शाम 4.35 बजे अभनपुर रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5.20 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भेंट कर शाम 7.20 बजे अभनपुर से प्रस्थान कर शाम 7.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *