रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा, कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कल से शुरू होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश के साथ भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र लेकर घर-घर तक पहुंचेंगे।
शोभा ओझा ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में प्यार और दुलार मिला। हर वर्ग, हर जाति धर्म का व्यक्ति राहुल गांधी से मिला। स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने वाली यह यात्रा रही। इस यात्रा का जो मुख्य उद्देश्य था वह राजनीति से उठकर है। इस देश को जो जाति, धर्म, वेशभूषा से तोड़ना चाहती है उसे जोड़ने निकले थे। राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा में निकले हैं। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम कल से शुरू होगा। इसका नेतृत्व ब्लॉक के नेता करेंगे।
उन्होंने कहा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी के संदेश के साथ भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र लेकर घर घर तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। आज देश को एकजुट होने की जरूरत है। महंगाई ने कमर तोड़ दिया है। देश में आम आदमी महंगाई की मार झेल रहे हैं। आज लोग चीख चीखकर कह रहे हैं कि बहुत हुई महंगाई की मार अब बस करो मोदी सरकार। केंद्र सरकार जीएसटी भी लगाकर लोगों को प्रभावित कर रही है। श्मशान तक जीएसटी पीछा नहीं छोड़ रहा है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com