Breaking
23 Nov 2026, Mon

भुगतान की एवज में कमीशन मांगने वाले पंचायत सचिव को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

उमरिया
भुगतान की एवज में कमीशन मांगने वाले पंचायत सचिव को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया है। जनपद पंचायत मानपुर के माला गांव के पंचायत सचिव संतोष कुमार सोनी ने रिश्वत की मांग की थी। संतोष अम्रत सरोवर का काम जेसीबी मशीन से करवाने के बाद उसके भुगतान के एवज में साढ़े सात प्रतिशत की दर से कमीशन मांग रहा था। कार्रवाई के दौरान संदीप सिंह भदोरिया निरीक्षक उनकी टीम के सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में लव जिहाद की साजिश? कोचिंग में पढ़ने वाली 10,000 हिंदू लड़कियां निशाने पर

यह है मामला
अमृत सरोवर के निर्माण के दौरान अपनी जेसीबी मशीन से काम करने वाले अंकुर तिवारी ने इस मामले में लोकायुक्त से शिकायत की थी। लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदोरिया ने बताया कि अंकुर तिवारी ने जो काम पंचायत में किया था, उसका उसे दो लाख रूपये पंचायत से प्राप्त करना था।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राखी बंधवाकर की बहनों के सुखद-स्वस्थ जीवन की कामना

लोकायुक्त से की शिकायत
सचिव अंकुर तिवारी से साढ़े सात प्रतिशत की दर से कमीशन की मांग कर रहा था। अंकुर तिवारी ने पांच हजार रूपये पहले ही दे दिए थे, शेष राशि दस हजार रूपये और दी जानी थी। पंचायत सचिव से परेशान अंकुर तिवारी ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से कर दी।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

पर्याप्त प्रमाण मिलने पर लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की और अंकुर तिवारी को दस हजार रूपये के साथ आरोपित के पास भेजा। जैसे ही आरोपित ने रूपये लिए लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया और उस पर कार्रवाई कर दी। इस मामले में अब अगली कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई की नहीं गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *