Breaking
22 Nov 2026, Sun

सीधी में बिजली टावर को शिफ्ट करते समय बड़ा हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

सीधी

मध्य प्रदेश के सीधी sidhi जिले से बड़ी खबर है जहां पर बिजली टावर के गिरने से घटनास्थल पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । तो वहीं एक को की मौत रीवा शासकीय अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई। हालांकि घटना की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को लगा जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा है और राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  महाकाल मंदिर में VIP दर्शन पर लगेगी लाइव निगरानी, अब पता चलेगा कौन लाया खास मेहमान और कितने पहुंचे दर्शन

पूरा मामला सीधी sidhi जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पटेहरा गांव की है जहां पर बिजली के टावर को शिफ्ट करते समय यह पूरा घटना घटित हो गया । आपको बता दे की रेलवे शिफ्टिंग के लिए यह कार्य किया जा रहा था। कार्य में लापरवाही हुई होगी और जिसके कारण पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । हालांकि घटनास्थल पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया है तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज भी अस्पताल में भर्ती कराकर कराया जा रहा है। लिहाजा sidhi जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है और पूरे घटना की जांच करने की बात कह रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *