Breaking
28 Nov 2026, Sat

राजस्थान में प्रशासनिक सुधार तेज, सीआरडी फेज-2 से सरल होंगी सरकारी प्रक्रियाएं

जयपुर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन (सीआरडी) फेज-2 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में चल रहे सुधारात्मक प्रस्तावों एवं नियामकीय सुधारों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों, किसानों, उद्यमियों एवं निवेशकों के लिए सरकारी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाते हुए अनावश्यक अनुपालनों एवं नियामकीय जटिलताओं को कम करना है।

मुख्य सचिव ने कहा कि कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन (सीआरडी) फेज-2 के अंतर्गत किए जा रहे सुधार राज्य में “ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस” तथा “ईज़ ऑफ़ लिविंग” को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से सुधारात्मक प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विभागीय समन्वय के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

ये भी पढ़ें :  पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम का दिल्ली में निधन, मोहनगढ़ में आज होगा अंतिम संस्कार

बैठक के दौरान मुख्य सचिव द्वारा सीआरडी फेज-2 के अंतर्गत चिन्हित 28 प्राथमिकता वाले सुधार क्षेत्रों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इनमें से 16 सुधार क्षेत्रों पर भारत सरकार की सहमति प्राप्त हो चुकी है, 6 प्रस्ताव भारत सरकार के स्तर पर विचाराधीन हैं, जबकि शेष 6 सुधारों पर राज्य स्तर पर कार्रवाई जारी है।

बैठक में चेंज इन लैंड यूज़ (सीएलयू) से संबंधित प्रक्रियाओं के सरलीकरण, “परमिटेड अनटिल प्रोहिबिटेड” सिद्धांत के अनुरूप भूमि उपयोग व्यवस्था विकसित करने तथा मास्टर प्लान तैयार होने की अवधि में भी विकास कार्यों एवं निर्माण स्वीकृतियों को अधिक सुगम बनाने संबंधी प्रस्तावों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य नागरिकों एवं भू-स्वामियों के लिए प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं व्यवहारिक बनाना है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जयपुर में एनर्जी प्री-समिट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य

उन्होंने लीगल मेट्रोलॉजी के अंतर्गत लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाने, सेल्फ डिक्लेरेशन आधारित अनुमोदन व्यवस्था तथा जोखिम आधारित नियामकीय प्रणाली को प्रोत्साहित करने संबंधी प्रस्तावों की समीक्षा की। इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र में होमस्टे पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने, अनावश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) एवं अन्य अनुपालनों को युक्तिसंगत बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें :  आरएसएमएम को खनिज उत्पादन व कारोबार बढ़ाने के लिए फ्यूचरिस्टिक अप्रोच अपनाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने निजी विद्यालयों एवं निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित भूमि, आधारभूत संरचना एवं अन्य नियामकीय प्रावधानों के युक्तिकरण, साझा आधारभूत सुविधाओं के बेहतर उपयोग तथा शिक्षा क्षेत्र में प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं व्यवहारिक बनाने संबंधी प्रस्तावों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नियामकीय सुधारों का उद्देश्य विकास की गति को बढ़ाते हुए जनहित और गुणवत्ता के बीच संतुलन बनाए रखना है।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों को ऐसे सुधारों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिनसे आमजन, उद्योग एवं व्यापार जगत को प्रत्यक्ष लाभ मिले तथा प्रशासनिक प्रक्रियाएँ अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बन सकें।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *