Breaking
28 Nov 2026, Sat

परिसीमन बिल से 2029 में लागू होगा महिला आरक्षण, CM योगी ने मांगा समर्थन

 लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट की ओर से परिसीमन विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेगा. इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था प्रभावी हो सकेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही संसद से पारित हो चुका है. अब परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने से संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का रास्ता साफ होगा। 

इसकी महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि 2011 की जनगणना को आधार बनाकर राज्यों की मौजूदा लोकसभा सीटों का अनुपात यथावत रखा जाएगा और उसी अनुपात में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इससे किसी भी राज्य की हिस्सेदारी प्रभावित होने की आशंका नहीं रहेगी। 

ये भी पढ़ें :  भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूस से ऐतिहासिक करार, पुतिन ने पीएम मोदी को दी पक्की गारंटी

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को प्रारंभिक तौर पर 15 सालों के लिए लागू करने और रोटेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी. भारत की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की यह ऐतिहासिक और स्वागत योग्य पहल है। 

15 साल के लिए लागू होगा महिला आरक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण शुरुआती तौर पर 15 साल के लिए लागू करने का प्रस्ताव है। सीटों के रोटेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी। इससे देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में कम से कम 33% प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें :  MP के 13 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 16 में तेज बारिश

सीएम ने यूपी के तमाम सांसदों से परिसीमन बिल पर मांगा समर्थन

सीएम योगी ने कहा- ‘मैं उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों से अपील करता हूं कि वे इस बिल का सपोर्ट करें और 2029 के लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति वंदन एक्ट को लागू करने का रास्ता बनाने में मदद करें. महिलाओं को मज़बूत बनाकर एक खुशहाल भारत का रास्ता बनाने का यह एक शानदार मौका है. हमें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए अपना सपोर्ट देना चाहिए. मैं उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों से अपील करता हूं कि वे इस बिल का सपोर्ट करें और महिला आरक्षण को लागू करने का रास्ता बनाने में मदद करें। 

ये भी पढ़ें :  मुहर्रम में DJ और म्यूजिक पर रोक, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की एडवाइजरी; उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना

मुख्यमंत्री बलरामपुर जिले के शक्तिपीठ में आशीर्वाद लेने के बाद तुलसीपुर में देवीपाटन मंदिर गौशाला में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाते नजर आए. सीएम ने तुलसीपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर का दौरा किया और लोगों की भलाई और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। 

परिसीमन के खिलाफ है सपा-कांग्रेस
उधर, संसद के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा, ‘परिसीमन देश के हक में नहीं है और हमारी पार्टी इसका विरोध करेगी.’ वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- ‘हम यह पक्का करने की कोशिश करेंगे कि चीजें बेहतर हों। 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *