Breaking
28 Nov 2026, Sat

मध्यप्रदेश वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य

भोपाल 

मध्यप्रदेश के वन और अभयारण्य मानव-वन्य जीव सह-अस्तित्व का अद्वितीय उदाहरण हैं। प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान बाघों के संरक्षण के साथ ही जैव-विविधता को सहेजने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 9 टाइगर रिजर्व प्रदेश के वन्यजीव पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

वन एवं वृक्ष आवरण में अग्रणी मध्यप्रदेश

द्विवार्षिक ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट’-2024 के अनुसार, मध्यप्रदेश 85,724 वर्ग किलोमीटर वन और वृक्ष आवरण के साथ देश में शीर्ष स्थान पर है। राज्य का वन आवरण क्षेत्र 77,073 वर्ग किलोमीटर है, जो देश में सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश ने देश में सबसे पहले 1973 में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम लागू किया था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

मध्यप्रदेश में सबसे अधिक टाइगर रिजर्व

मध्यप्रदेश में सबसे अधिक 9 टाइगर रिजर्व हैं। इनमें कान्हा, पेंच, बांधवगढ़, पन्ना, सतपुड़ा, वीरांगना दुर्गावती, संजय-डुबरी, रातापानी और माधव टाइगर रिजर्व शामिल हैं। प्रदेश में 11 नेशनल पार्क, 24 अभयारण्य हैं। सफेद बाघों के संरक्षण के लिए मुकुंदपुर में व्हाइट टाइगर सफारी विकसित की गई है।

प्रदेश में टाइगर रिजर्व की यात्रा को हुए 52 वर्ष

प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व में सबसे पहले 1973 में कान्हा-किसली राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। इसके बाद पेंच टाइगर रिजर्व-1992, पन्ना टाइगर रिजर्व-1993-94, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व-1993-94, 1999-2000, संजय टाइगर रिजर्व-2011, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व-2023, रातापानी टाइगर रिजर्व-2024 और माधव टाइगर रिजर्व-2025 में घोषित किये गए। प्रदेश के कान्हा-किसली राष्ट्रीय उद्यान, पेंच टाइगर रिजर्व और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व देश के टॉप-10 में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  टी.बी. लाइलाज बीमारी नहीं - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

नवीनतम रातापानी और माधव टाइगर रिजर्व के विकास से इन क्षेत्रों में न केवल वन्य जीवों को संरक्षित करने में मदद मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। दोनों ही रिजर्व शहरों के नजदीक है। रातापानी प्रदेश की राजधानी भोपाल और माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी के नजदीक है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन में हुई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

मानव-वन्य जीव संघर्ष को कम करने की योजना

मध्यप्रदेश सरकार ने वन्य जीव संरक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए वन्य जीव कॉरिडोर विकसित किए हैं। साथ ही 14 क्षेत्रीय और 1 राज्य स्तरीय रेस्क्यू स्क्वॉड गठित किया गया है। मानव-वन्य जीव संघर्ष के मामलों में क्षतिपूर्ति राशि 8 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *