Breaking
28 Nov 2026, Sat

274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष

 नई दिल्ली
जसप्रीत बुमराह जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज का लगातार विकेटों के लिए जूझना भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में वह दूसरे दिन (28 नवंबर) भी कोई सफलता हासिल नहीं कर सके. बुमराह अब लगातार 274 गेंदें फेंक चुके हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. हैरानी की बात यह है कि जिस पिच पर तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल रही है, वहां भी बुमराह को सफलता हाथ नहीं लगी.

जसप्रीत बुमराह को आखिरी विकेट वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन में मिला था. इसके बाद से वह विकेट के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. क्राइस्टचर्च में उन्होंने 26 ओवर्स की गेंदबाजी की और 49 रन दिए. इस दौरान उनकी गेंदों पर बल्लेबाज कई बार चकमा खाए, लेकिन विकेट नहीं मिला.

ये भी पढ़ें :  जहीर खान ने भारत की सफेद गेंद वाली टीम में गंभीर के ‘अत्यधिक लचीलेपन’ के खिलाफ चेतावनी दी

कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम के खिलाफ उनकी एलबीडब्ल्यू अपील तकनीक के कारण खारिज हो गई. वहीं, डेरिल मिचेल के खिलाफ शॉर्ट गेंद पर ऋषभ पंत के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन वह इसे पकड़ नहीं सके. ये दोनों मौके जसप्रीत बुमराह के खाते में विकेट जोड़ सकते थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ आंकड़े चिंताजनक
जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर औसत 20.14 है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके आंकड़े काफी अलग हैं. कीवी टीम के विरुद्ध सात टेस्ट में उनका औसत 42.28 रहा है. न्यूजीलैंड की धरती पर चार टेस्ट में यह आंकड़ा 33.9 है. ऐसे में कीवी बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिलना चर्चा का विषय है.हालांकि, विकेट नहीं मिलने का यह दौर उनके लिए नया नहीं है. 2021 में भी वह चार टेस्ट के दौरान लगातार 284 गेंदें फेंकने के बाद विकेट हासिल कर पाए थे. इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की थी.

ये भी पढ़ें :  CM ममता बनर्जी का हमला- वोटिंग का हक किसी से नहीं छिनने दूंगी

क्राइस्टचर्च में कुछ मौकों पर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की रफ्तार कम दिखाई दी. पहले दिन नई गेंद से किए गए दो ओवरों में टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने उन्हें आसानी से खेला. आमतौर पर अपनी यॉर्कर और तेज गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले बुमराह इस बार निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ भी उतने प्रभावी नहीं दिखे.

कोच ने किया बुमराह का बचाव
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने उनका बचाव करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह पिच की परिस्थितियों के अनुसार अपनी रफ्तार में बदलाव करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पहले दिन बुमराह ने 26 बार बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने पर मजबूर किया था. यह आंकड़ा भारतीय गेंदबाजों में आकाश दीप के बाद सबसे ज्यादा था. बहुतुले के मुताबिक, केवल विकेटों की संख्या से उनके प्रदर्शन का आकलन नहीं किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें :  चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए ईसीआई टीम पहुंची महाराष्ट्र

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड पर भी टीम मैनेजमेंट की नजरें हैं. लगातार टेस्ट खेलने के बाद यह जांचना जरूरी होगा कि उनकी गेंदबाजी की प्रभावशीलता पर थकान का असर तो नहीं पड़ रहा. भारतीय टीम उनके वर्कलोड को लेकर पहले से सतर्क रही है, क्योंकि वह टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *