Breaking
13 Nov 2026, Fri

डिजिटल अरेस्ट के मामले खूब आ रहे ऐसे ही मामला मुंबई में भी आया, युवक ने चल दी ऐसी चाल, आप भी रह जाएंगे हैरान

मुंबई
आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले खूब आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई में भी आया। लेकिन यहां पर युवक की चालाकी देखकर ठग खुद ही परेशान हो उठा। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही वक्त के बाद स्कैमर खुद ही फोन काटने पर मजबूर हो गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। स्कैम करने वाले ने कहाकि वह मुंबई के अंधेरी ईस्ट पुलिस थाने से बोल रहा है।

वीडियो की शुरुआत में पुलिस अधिकारी कहता है कि मैं अंधेरी ईस्ट पुलिस थाने से बोल रहा हूं। फोन उठाने वाला शख्स अपना चेहरा नहीं दिखाता है। बदले में वह अपने छोटे पपी को मोबाइल कैमरे के सामने रख दिया। इसके बाद वह तथाकथित पुलिसवाले से बोलता है, ‘यह लीजिए सर। आ गया मैं कैमरे के सामने।’ इसके बाद वह पपी को कैमरे के और करीब ले जाता है।

ये भी पढ़ें :  पत्नी साथ कमरे में नहीं रहती तो पति पहुंचा हाईकोर्ट, जज ने सुनाया बड़ा फैसला

इस तरह का जवाब मिलते ही पुलिस अधिकारी बताने वाला शख्स भी हैरान रह जाता है। वह मुस्कुराने लगता है और अपना चेहरा कैमरे से हटा लेता है। इस पर वह शख्स कुत्ते को कैमरे पर रखते हुए कहता है। अरे यह रहा है मैं। अरे, थानेदार। दिख रहा है? अरे नकली वर्दी। इसके बाद वह हंसने लगता है। यह सब देखकर स्कैमर भी फ्रस्ट्रेट होने लगता है। वह अपना चेहरा कैमरे से हटा लेता है और फोन काट देता है।

ये भी पढ़ें :  भारत की ग्रोथ स्टोरी शानदार है: एयरबस चेयरमैन रेने ओबरमैन ने जताया भरोसा

गौरतलब है कि हाल के दिनों में डिजिटल अरेस्ट के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इन मामलों ने अधिकारियों को भी परेशान कर दिया है। कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु में रहने वाले एक जापानी शख्स के साथ 35.5 लाख रुपए की ठगी की गई। स्कैमर्स ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाया था। इसके बाद युवक से विभिन्न माध्यमों से पैसे उगाहे गए। वहीं, बेंगलुरु के ही एक टेकी को डिजिटल अरेस्ट करके 11.8 करोड़ उगाह लिए गए थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *