ओडिशा से डिमांड आने के बाद रायपुर से चोरी की जाती थी बाइक, छह चोर गिरफ्तार, 27 गाड़िया जब्त

रायपुर

रायपुर से बाइक चोरी कर ओडिशा में खपाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह बेहद ही शातिर तरीके से काम करता था। पुलिस ने विक्की तांडेकर, जनक तांडी उर्फ जनी, लकेश तांडेकर उर्फ लक्की, रोशन नडार, नीरज नायक उर्फ नीरू, अभिषेक पटेल को गिरफ्तार कर 27 गाड़ियों को जब्त किया है।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा से डिमांड आने के बाद यहां से बाइक चोरी कर भेजी जाती थी। आरोपितों ने थाना आजाद चौक, डीडी नगर, कबीर नगर, सरस्वती नगर, उरला, मौदहापारा सहित अन्य थाना क्षेत्रों से गाड़ी चोरी की थी।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : जीएसटी सुधारों से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था और बढ़ेगा विश्वास – वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी

ऐसी खुला परत दर परत केस
पुलिस ने सबसे पहले विक्की को पकड़ा। इसके बाद उसके अन्य सहयोगियों को दबोचा गया। पहले आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी किए गए 12 दोपहिया वाहन को जब्त किया गया। आरोपित विक्की ने जनक तांडी उर्फ जानी, जो चित्रो तांडी निवासी भालूमूड़ा ओडिशा के माध्यम से चोरी की गई गाड़ियों की ओडिशा में बिक्री करना बताया गया।

ये भी पढ़ें :  रायगढ़ में चाय-बिस्किट खाते-खाते एक लड़की हुई मौत, जाने क्या है मामला

विक्की और जनक को रिमांड पर लिया गया। वहीं, चित्रो तांडी फरार है। आगे की कार्रवाई करने के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की 15 सदस्यीय विशेष टीम को ओडिशा रवाना की गई है। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपितों की निशानदेही पर कुल 15 दोपहिया वाहन ओडिशा से बरामद किया गया।

जनक तांडी रायपुर का रहने वाला है। ओडिशा में जब किसी को सस्ते दाम में गाड़ी की जरूरत होती थी, तो वह रायपुर में विक्की तांडेकर को वाट्सएप पर गाड़ियों के नाम लिखकर भेजता था।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री, CM का अहम ऐलान

इसके बाद विक्की डिमांड की गई बाइक चोरी करता था। इसके बाद लकेश, रोशन, नीरज और अभिषेक रायपुर से चोरी की गई गाड़ियों को ओडिशा छोड़ने जाते थे।

इसके अलावा पुलिस ने शहर में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 45 लावारिस गाड़ियों को भी जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेगी। बाइक चोरी करने वाले गैंग्स पर पुलिस शिकंजा कसती जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment