Breaking
26 Nov 2026, Thu

राजस्थान-विधानसभा का बजट सत्र 31 से, विधायकों को सीट पर मिलेगा आईपैड

जयपुर।

राजस्थान में इस बार विधानसभा में खास बदलाव देखने को मिलेंगे। विधानसभा को गुलाबी रंग से रंगा गया है। इसके अलावा विधायकों के टेबल पर आईपैड भी इंस्टॉल किए गए हैं। बजट सत्र में विधानसभा पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड होगी, क्योंकि इसका संचालन नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के तहत होगा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-राज्य व केन्द्र की संस्थाओं द्वारा 130 खनिज एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट का संचालन, माइंस एवं जियोलोजी सचिव ने बताई कार्ययोजना

इस पहल के अंतर्गत, विभागों द्वारा सदस्यों के पूछे गए प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेख प्रस्तावों, आश्वासनों और याचिकाओं के जवाब ऑनलाइन भेजे जाएंगे।

डिजिटलाइज हुई विधानसभा
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि इस सत्र में राज्य सरकार के सभी विभागों को नेवा एप्लीकेशन के माध्यम से ही विधानसभा द्वारा भेजे गए प्रश्नों के जवाब ऑनलाइन ही भेजने होंगे। विधानसभा डिजिटलाइज हो गई है।

ये भी पढ़ें :  एलपीजी की किल्लत: राजस्थान में 2500 रुपए में बिक रहा कमर्शियल सिलेंडर

ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया
विधानसभा की कार्य प्रणाली को सुचारु और डिजिटल बनाने के लिए वासुदेव देवनानी के निर्देश दिए थे। इस लेकर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में विधान सभा के प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों के दल ने राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में संचालित विधानसभा प्रकोष्ठों के अधिकारियों और कार्मिकों को नेवा एप्लीकेशन पर कार्य करने और प्रश्नों एवं प्रस्तावों इत्यादि के उत्तर देने और उनके परिचालन की जानकारी का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *