Breaking
26 Nov 2026, Thu

जल संचय अभियान उज्जैन में भी हो रहा है शुरू : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूरत, अहमदाबाद में शुरू हुए जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की आज मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी शुरूआत हो रही है। खजुराहो, सागर, रीवा के बाद उज्जैन से भी इस अभियान का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवा शक्ति जब इस कार्य से जुड़ेगी तो हम धरती माँ को उपहार देंगे, इस प्रक्रिया से जल के भंडार मे वृद्धि होगी। जल संचय हमारी समस्याओं को हल करने का सबसे बेहतर साधन है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि देश में चलाये जा रहे अभियान में समाज-सेवियों की सहभागिता से आमजन में भी जागरूकता आ रही है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में हथियार लाइसेंस का नवीनीकरण अब ELIS पर अनिवार्य, बिना UIN नंबर आवेदन नहीं होगा मान्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति को अभियान से जोड़ने का मकसद है कि युवा प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को समझें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि गांव का पानी गांव में रहे, तालाबों का जल तालाब में संचित हो,  वर्षा जल को व्यर्थ में बहने से रोकने के लिए यह प्रयास अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री पाटिल ने हमें इस अभियान के बारे में बताया, तो हमने मध्यप्रदेश में भी इस योजना को लागू करने का अभियान चलाया। इस अभियान में समाज-सेवी सहभागिता कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कार्यक्रम के आरंभ में भूमि-पूजन किया गया। अभियान में जगह-जगह बोरिंग मशीन से ड्रिल करके गड्ढे किए जाएंगे। इन गड्ढ़ों के मार्फत वर्षा जल को भू-गर्भ में संग्रहीत एवं संरक्षित किया जाएगा। इससे आसपास के जल स्रोतों में जल स्तर बढ़ेगा। साथ ही जल भंडारण क्षमता में भी वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें :  भगवान चित्रगुप्त पर टिप्पणी, भड़का कायस्थ समाज, प्रदीप मिश्रा ने फिर मांगी माफी

अभियान के शुभारंभ पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जन-प्रतिनिधि, प्रोफेसर और कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *