छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य जिसने लागु किया वन स्टेट-वन इलेक्शन, चुनाव सुधार की दिशा में साय सरकार निकली आगे

सतीश शर्मा, रायपुर

वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है. आज राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जिसमें एक ही आचार संहिता में छत्तीसगढ़ में पहली बार शहर और गांव दोनों का चुनाव कराने की घोषणा की गई. बता दें कि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने साय सरकार ने कमेटी गठित की थी. उसके सुझाव के बाद एक ही आचार संहिता में चुनाव कराने की घोषणा की गई है.

 

 

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव एक चरण में होंगे. वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा, जो 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को होगा.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

नगरीय निकाय चुनाव की तारीख
11 फरवरी को मतदान होगा.
एक ही चरण में नगरीय निकाय चुनाव कराया जाएगा.
22 जनवरी से नॉमिनेशन से शुरुआत होगी.
31 जनवरी को नाम वापसी तक का समय रहेगा.
15 तारीख को मतगणना होगी.

तीन चरणों में होगा पंचायत चुनाव
27 जनवरी से 3 फरवरी तक नॉमिनेशन होगा.
17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा.

 

अशासकीय संकल्प पर सदन में हुई थी चर्चा
निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर विधानसभा में बीजेपी विधायक राजेश मूणत की तरफ से अशासकीय संकल्‍प प्रस्‍तुत किया गया था. इस अशासकीय संकल्‍प पर 26 जुलाई 2024 को सदन में चर्चा हुई थी. इस पर सरकार की तरफ से डिप्‍टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सहमति व्‍यक्‍त की. इसके बाद मूणत ने संकल्‍प वापस ले लिया था, लेकिन इस दौरान सदन में सरकार की तरफ से दिए गए आश्‍वासन के आधार पर इसकी प्रक्रिया शुरू की गई.

ये भी पढ़ें :  अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत

 

कमेटी ने एक साथ चुनाव कराने की थी सिफारिश
स्‍थानीय चुनाव एक साथ कराने की संभावना पर विचार करने और सुझाव देने के लिए राज्‍य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता में अफसरों की कमेटी बनाई थी. इसमें अध्‍यक्ष सहित पांच अफसर थे. इस कमेटी के गठन का आदेश 4 अगस्‍त को जारी हुआ था. इस कमेटी ने अक्‍टूबर में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी. कमेटी ने दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की सिफारिश करते हुए कहा था कि दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने से धन और मैन पावर दोनों की बचत होगी.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment