Breaking
20 Nov 2026, Fri

प्रशांत महासागर में तूफान नोलो ने पकड़ी रफ्तार, 185 किमी/घंटे की हवाओं के साथ पहुंचा कैटेगरी 3

 होनोलूलू
प्रशांत महासागर में उठा चक्रवात नोलो तेजी से मजबूत होकर कैटेगरी 3 का तूफान बन गया। यह तूफान हवाई के मुख्य द्वीपों और आबादी वाले इलाकों से दूर पश्चिम में बना हुआ है। मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र के मुताबिक, नोलो की अधिकतम लगातार हवा की रफ्तार 115 मील प्रति घंटे यानी करीब 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। शाम तक तूफान लिसियांस्की द्वीप से करीब 200 मील यानी 320 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था और 20 मील प्रति घंटे यानी करीब 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा में बढ़ रहा था।

ये भी पढ़ें :  मंगलवार 01अक्टूबर 2024 का राशिफल

चक्रवात नोलो के चलते अमेरिका के पापाहानाउमोकुआकेआ समुद्री राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र में चेतावनी जारी की गई है। यह बहुत बड़ा और दूर-दराज का संघीय संरक्षित क्षेत्र है, जिसमें द्वीप, एटोल, समुद्र के नीचे स्थित पहाड़, उथले समुद्री इलाके और प्रवाल भित्तियां शामिल हैं। चेतावनी मारो रीफ से लेकर लिसियांस्की द्वीप तक के इलाके के लिए जारी की गई है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि नोलो के कारण उठने वाली बड़ी समुद्री लहरें कुछ निचले इलाकों वाले एटोल में पानी भर सकती हैं। हालांकि, फिलहाल किसी भी आबादी वाले द्वीप के लिए खतरे का अनुमान नहीं जताया गया है।

ये भी पढ़ें :  12 गेंदों में चाहिए थे 27 रन, 5 गेंद रहते ही मिली जीत... कीरोन पोलार्ड ने दिखाया अपना खौफनाक रूप

किन इलाकों में तूफान का असर
राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार नोलो के रविवार को अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा को पार करने की उम्मीद है। यह तूफान करीब एक सप्ताह पहले हवाई के पास से तूफान के रूप में गुजरा था। इसके बाद इसकी ताकत कुछ कम हो गई और यह उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया। हालांकि, शुक्रवार को नोलो ने दोबारा तूफान की ताकत हासिल कर ली और शनिवार को श्रेणी 3 तक पहुंच गया। फिलहाल इसका असर हवाई के आबादी वाले द्वीपों पर पड़ने का अनुमान नहीं है।

ये भी पढ़ें :  F-35, F-15, KC-135 टैंकर और रीपर ड्रोन: ईरान से जंग में अमेरिका को भारी नुकसान, 16 मिलिट्री जेट्स तबाह

सावधानी बरतने की चेतावनी जारी
इस बीच प्रशांत महासागर में एक और तूफान रेचल भी पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। कैटेगरी 1 का यह तूफान मैक्सिको के पश्चिमी तट से दूर जाने वाले रास्ते पर है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि पश्चिम-मध्य मैक्सिको के तट पर वीकेंड तक खतरनाक समुद्री लहरें उठ सकती हैं। कैलिफोर्निया प्रायद्वीप के लिए भी सोमवार तक ऊंची और खतरनाक लहरों का अनुमान है। अधिकारियों ने समुद्री परिस्थितियों को देखते हुए तटीय इलाकों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *