Breaking
26 Nov 2026, Thu

फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का लुक रिलीज

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म छावा से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल,महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म छावा से विक्की कौशल का संभाजी महाराज के किरदार में कई नए पोस्टर जारी किए गए थे। अब आज रश्मिका मंदाना का महारानी येसूबाई के किरदार में लुक जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें :  नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट ‘टुडुम’ में परफॉर्म करेंगे हनुमानकाइंड

मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म छावा से रश्मिका का दो पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हर महान राजा के पीछे, एक शक्तिशाली रानी की मजबूती होती है, पेश है महारानी येशूभाई के रोल में रश्मिका मंदाना, स्वराज्य का गर्व।पहली तस्वीर में रश्मिका मंदाना मराठी रीति-रिवाज में पहनी जाने वाली साड़ी और हार-श्रृंगार में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं, दूसरी तस्वीर में रश्मिका को इंटेंस लुक में देखा जा रहा है। 22 जनवरी को फिल्म छावा का ट्रेलर रिलीज होगा। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :  अमेरिका जैसी तकनीक भारत में: इन राज्यों में शुरू होंगे AI ट्रैफिक सिग्नल

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *