राजभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक आमजन के लिए खोला जा रहा है। इस अवधि में राजभवन में संविधान की थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ओपन थिएटर के माध्यम से अमर शहीदों की गौरव गाथा सहित विकास की झलक दिखाने वाली लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  उज्जैन में नगर निगम शहर के 6 मार्गों को 80 फीट तक करेगा चौड़ा, 150 से ज्यादा मकानों पर लगाए लाल निशान

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि नागरिक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। 25 और 27 जनवरी को राजभवन, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजन को राजभवन भ्रमण की अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें :  अमृत हरित महाअभियान में नगरीय क्षेत्रों में 35.59 लाख पौधे लगाये गये

राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान में आर्ट एन्ड कैलीग्राफी पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। इस अवसर पर संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान पर केन्द्रित वीथिका भी आगंतुक के अवलोकन के लिए बनाई जा रही है। 27 जनवरी को राजभवन भ्रमण के दौरान नागरिक लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त विभागीय झांकियों का भी अवलोकन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  MP में भीषण गर्मी का कहर, जानवरों के लिए लगाए कूलर-ग्रीन नेट; 6 जिलों में हीटवेव अलर्ट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment