Breaking
27 Nov 2026, Fri

पूनम पांडे ने प्रयागराज के महाकुंभ में आध्यात्म की डुबकी लगाई, फैंस ने इन तस्वीरों पर अलग-अलग कमेंट्स दिए

प्रयागराज
पूनम पांडे अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में प्रयागराज के महाकुंभ में आध्यात्म की डुबकी लगाई। उन्होंने गंगा में स्नान करने के बाद अपनी तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उनकी भक्ति और गंगा के प्रति श्रद्धा साफ तौर पर नजर आ रही थी। इस मौके की फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। फैंस ने इन तस्वीरों पर अलग-अलग कमेंट्स दिए हैं।

गंगा में स्नान और भक्ति का अनुभव
पूनम पांडे ने बुधवार शाम महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में गंगा में स्नान करने के बाद अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने एक काली शर्ट पहनी थी जिस पर 'महाकाल', 'जय महाकाल' और 'ॐ' के प्रतीक चिन्ह थे। इसके बाद उन्होंने सूर्यनमस्कार भी किया।पूनम पांडे ने अपने पोस्ट में महाकुंभ के बारे में लिखा कि "महाकुंभ…. जीवन को करीब से देखना, जहां आस्था की कोई सीमा नहीं है।" उन्होंने श्रद्धालुओं की कठिनाइयों को महसूस करते हुए उनके लिए प्रार्थना भी की।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी ने छात्रों के खातों में भेजी 297 करोड़ की छात्रवृत्ति, बोले- अब नहीं होगा भेदभाव

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी कई तरह की कमेंट
पूनम के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह कमेंट द। कुछ यूजर्स ने उन्हें दिल और ताली के इमोजी के साथ समर्थन दिया। कुछ ने उनका मजाक उड़ाकर आलोचना की। एक यूजर ने उनकी भक्ति को लेकर लिखा कि "जितना भी पाप किया था सब धुल गया।" कुछ ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स और विवादास्पद स्टंट्स का जिक्र किया।

ये भी पढ़ें :  लेबर अड्डों पर श्रमिकों को मिलेगा सस्ता भोजन, योगी सरकार की बड़ी तैयारी

सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए किया था विवादास्पद स्टंट
पूनम पांडे ने 2024 में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक स्टंट किया था, जिसके बाद मीडिया में उनकी कथित मृत्यु की खबरें भी आई थीं। हालांकि यह सब उन्होंने खुद को लाइम लाइट में आने के लिए किया था। उसके बाद उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

वर्ल्ड कप के दौरान दिया था विवादित बयान
साल 2011 में 18 साल की उम्र में पूनम पांडे पहली बार विवादों में आ गई थीं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान कहा था कि अगर, भारत कप जीत जाता है तो वह न्यूड फोटो पोस्ट करेंगी। इसके बाद उनके खिलाफ काफी प्रदर्शन हुए थे। लोगों ने कहा था कि वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये हथकंडे अपना रही हैं।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी ने कहा- गरीबों के मांगलिक कार्यक्रम फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त होंगे

मां-बाप ने कर दी पिटाई
उनके इस बयान के बाद उनसे घर वाले काफी नाराज हो गए थे। मां-बाप ने उनको थप्पड़ तक मार दिया था। उनके पिता ने कहा था कि अगर यह सब करना है तो घर छोड़ दो।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *