Breaking
19 Nov 2026, Thu

कांकेर में बौखलाए नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

कांकेर

 नक्सलवाद के खात्मे के लिए बड़े एंटी नक्सल अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसमें लगातार जवानों को सफलता भी मिल रही है. इसकी बौखलाहट में नक्सली ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं. नक्सलियों ने आज एक और ग्रामीण को पुलिस मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया.

ये भी पढ़ें :  एनआईए छापों पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले — यह प्रतीक्षित कार्रवाई थी, सब स्पष्ट है

दरअसल, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के कियर गांव में आज नक्सलियों ने खूनी खेल खेला. गला घोंटकर और पीट-पीटकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने पर्चा भी फेंका है. जिसमें पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है. क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.

ये भी पढ़ें :  सीएम साय के जशपुर के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास, मुंबई में लगाई स्टॉल

सरहदी इलाकों में एक्शन प्लान के बाद सुरक्षबल के जवान लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं. साथ ही नक्सलियों की डंप सामग्री भी बरामद की जा रही है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *