मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर चौतरफा सामंती, सियासी और सनकी संक्रमण दिखाई देता है

नई दिल्ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव द्वारा चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बताने को अनुच‍ित कहा। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "संवैधानिक संस्थाओं पर चौतरफा सामंती, सियासी और सनकी संक्रमण दिखाई देता है। ऐसे बयान देकर अगर उनको लगता है कि संवैधानिक संस्थाओं को उनके काम से रोका जा सकता है, तो ये उनकी गलतफहमी है। संवैधानिक संस्थाओं की एक अपनी जिम्मेदारी है और उसको निभाना उनका संवैधानिक कर्तव्य है। इन विषयों पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं है।"

ये भी पढ़ें :  आयुष्मान भारत योजना से OUT हुए 600 से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल, गुजरात सबसे आगे

वक्फ बिल पास हो जाता है, तो वक्फ की संपत्ति खत्म हो जाएगी वाले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नकवी ने कहा, "वक्फ को लेकर अमृतकाल में जो मंथन किया जा रहा है, मुझे पूरा यकीन है कि वक्फ को लेकर अमृत जरूर निकलेगा। वक्फ को लेकर जेपीसी में मंथन हुआ, अभी संसद में होना बाकी है। इस बिल को लेकर कुछ लोगों को दिक्कत है। यह दिक्कत उनको है, जो असंवैधानिक अराजकता को संवैधानिक प्रतिबद्धता के फ्रेमवर्क में लाने से घबराए हुए हैं।"

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में लगातार बारिश से प्रदूषण में आई कमी, जगह-जगह जलभराव, बनी ट्रैफिक जाम की समस्या

उन्होंने आगे कहा, "वक्फ के सिस्टम में सुधार जरूरी है, जो होगा। इसको लेकर चाहे कोई जितना भी हाहाकार मचाए, इस सिस्टम में सुधार जरूरी है। उनको अपने दिमाग से ये गलतफहमी निकाल देनी चाहिए कि अगर आजादी के 75 साल में वक्फ में सुधार नहीं हुआ, तो अभी भी नहीं होगा।"

ये भी पढ़ें :  रामबन में भारी बारिश, ओलों वष्टि और भूस्खलन बाढ़ जैसे हालात, 40 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया

दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं के वीडियो शेयर करने और भाजपा पर वोट खरीदने के आरोप लगाने पर नकवी ने कहा, "दिल्ली में अंधेरा अब नहीं रुकेगा, अब कमल खिलेगा। पिछले 10 सालों से उन्होंने राज किया, वो शुद्ध रूप से अराजकता का राज रहा। उनकी एक्सपायरी डेट अब आ चुकी है। भाजपा प्रचंड बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाएगी।"

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment