Breaking
24 Nov 2026, Tue

प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों के हित में फिर दिखाई संवेदनशीलता

भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निर्धारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के हित में परिवर्तन करते हुए एक बार फिर विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रात: 9.45 बजे जीआईएस कार्यक्रम स्थल के लिये रवाना होने वाले थे। सोमवार को विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा होने से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने कार्यक्रम को 15 मिनिट आगे बढ़ाते हुए 10 बजे का कार्यक्रम निर्धारित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी अब प्रात: 10 बजे कार्यक्रम स्थल के लिये रवाना होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यह निर्णय विद्यार्थियों को अपने परीक्षा केन्द्र पर आसानी से पहुँचने के लिये लिया। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :  अयोध्या बनाम मथुरा राजनीति गरमाई: योगी का अखिलेश पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा विद्यार्थियों के हित में लिये गये इस निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की संवेदनशीलता हमें सदैव प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी विद्यार्थियों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये सदैव संवेदनशील रहते हैं और समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम कर उनका मनोबल भी बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिये अत्यंत लोकप्रिय और प्रेरणादायी सिद्ध हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *