एल्विश यादव से मिलकर फीमेल फैन का रो-रो कर हुआ बुरा हल

मुंबई

एल्विश यादव का फैनडम अगले लेवल पर ही है। हाल ही में एक फीमेल फैन का यूट्यूबर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो लड़की रोती-बिलखती नजर आ रही है। लड़की की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है। वो एल्विश से मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगी और यहां तक कि उनके पैरों में गिर पड़ी। यह सिर्फ खुशी के आंसू नहीं थे, बल्कि वो पूरी तरह से सिसकियां लेकर रो रही थी और कांप रही थी।

ये भी पढ़ें :  Diwali 2026: दिवाली से पहले बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों पर खास असर

अब वायरल हो रही क्लिप में, एल्विश उसे शांत करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ही समय में वह इमोशनल और डरी हुई भी दिख रही है। पहले तो एल्विश ने फैन की मदद करके उसे अच्छी तरह से संभाला और फिर बगल में कुर्सी पर बैठाया। एल्विश के आस-पास के लोगों ने लड़की को पानी देने की कोशिश की, लेकिन उसने पानी पीने से इनकार कर दिया। वो बस एल्विश को देखती रही।

ये भी पढ़ें :  अनुपम खेर ने फिल्म विजय 69 के जरिये अपनी मां दुलारी को दिया ट्रिब्यूट

लोगों ने उड़ाया लड़की का मजाक
हालांकि, वायरल वीडियो को नेटिज़न्स से काफी आलोचना मिल रही है। एक यूजर ने लिखा- पूरी लड़की जात की तरफ से मैं माफ़ी मांगती हूं। जबकि दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा- 2 थप्पड़ मारके स्कूल भजो इसको। अगले ने कहा- पिघल जाने दो ग्लेशियर।

ये भी पढ़ें :  इस बार दिवाली 20 या 21 अक्टूबर? पंचांग में उलझन, विद्वानों ने पूजा के लिए 20 तारीख को बताया उपयुक्त

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment