छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश सचिव सतीश शर्मा समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

 

नेहा शर्मा, कसडोल, 10 अप्रैल, 2024

कसडोल। जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विपक्षी दल कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनती जा रही है। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। आज कसडोल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

प्रदेश सचिव समेत इन दिग्गजों ने छोड़ा हाथ का साथ

ये भी पढ़ें :  एफएमसीजी सेक्टर में बड़ा दांव लगाने को तैयार मुकेश अंबानी, 3,900 करोड़ झोंकेगे अंबानी

जिन नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सतीश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल थवाईत, संतोष थवाईत, किशोर थवाईत, मेलादास मानिकपुरी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर लिया। वहीं ग्राम कटगी के प्रतिष्ठित व्यापारी योगेश राकेश ने भी भाजपा का दामन थामा। कटगी से गणमान्य नागरिक समीर द्विवेदी, उमाशंकर देवांगन, रामायण साहू, देवेंद्र श्रीवास के साथ कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा है।

ये भी पढ़ें :  पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

हिंदुत्व के कारण थामा बीजेपी का साथ : सतीश शर्मा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे सतीश शर्मा ने कहा कि हिंदुत्व और मोदी जी के कार्यकाल से प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के परिवार का सदस्य बनना उचित समझा और इसलिए आज अपने गांव के नागरिकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। सतीश शर्मा ने कहा कि जब 15 वर्षों तक कांग्रेस विपक्ष में रही, तब भी मैं कांग्रेस के साथ रहा, लेकिन कांग्रेस अब वो कांग्रेस नहीं रही और मोदी जी के आने से देश की प्रगति के साथ हिंदुत्व का भी नाम और सम्मान बढ़ा है, इसलिए मैंने भाजपा के साथ आना उचित समझा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment