सूर्यवंशी प्रभु श्री रामलला का हुआ सूर्य तिलक, मस्तक पर चमकती रही सूरज की रोशनी, देखिए भव्य और दिव्य नजारा 

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट, अयोध्या, 17 अप्रैल, 2024

अयोध्या। प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव के खास मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में उस वक्त अद्भूत नजारा देखने को मिला, जब प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया। यह अलौकिक नजारा भक्ति से भावविभोर कर देने वाला था जैसे ही प्रभु श्री राम का सूर्य तिलक हुआ पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर यह सूर्य तिलक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  Berojgari Bhatta : 1.16 लाख खाते में कल सीएम भूपेश करेंगे 31 करोड़ 69 लाख रुपए ट्रांसफर

ठीक दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। सूर्य तिलक होने के बाद भगवान श्री राम की विशेष पूजा की गईं और आरती उतारी गई। दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगला आरती से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा। चार बार लगने वाले भोग के लिए केवल पांच-पांच मिनट के लिए ही पर्दा बंद होगा। न्यास के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लाइव प्रसारण किया गया।

ये भी पढ़ें :  छग विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, होगी साय सरकार के पहले अनुपूरक पर चर्चा, सत्तापक्ष और विपक्ष होंगे आमने सामने

 

प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। जगह-जगह बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराए जाने की व्यवस्था की गई है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment